रविंद्र-आशीष ने किया रिकॉर्ड के लिए दावा
सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर
बीएसएफ टेकनपुर की मोटर साइकिल जांबाज टीम के 2 जांबाजों ने सोमवार को नई दिल्ली के ग्राउंड में 2 रिकॉर्ड के लिए दावा किया है। टीम के राइडर और आरक्षक रविंद्र मिंडे ने 350 सीसी की बुलेट मोटर साइकिल पर गति के विपरीत खड़े होकर (स्टैंडिंग ऑन बैक) राइडिंग की। उन्होंने 4 घंटे 17 मिनट बिना रुके 106.6 किमी की दूरी तय की। वहीं जांबाज टीम के निरीक्षक आशीष भार्गव ने मोटर साइकिल की सीट पर खड़े होकर 2 घंटे 21 मिनट 16 सेकंड में 80.5 किमी तक बुलेट चलाई। दोनों ने सोमवार को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए दावा किया। अब लिम्का के प्रतिनिधी इसका वेरिफाई करेंगे और 3 महीने बाद रिकॉर्ड्स की घोषणा की जाएगी।
4 घंटे 17 मिनट में चलाई 106. 6 किमी बाइक
रविंद्र मिंडे
80.5 किमी दूरी दो घंटे 21 मिनट में पूरी की
आशीष भार्गव