इस बार IPL के दौरान होंगी ज्यादा फिल्में रिलीज
एक वक्त था, जब बॉलीवुड के बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स आईपीएल के दौरान अपनी फिल्में रिलीज करने से बचते थे, लेकिन अब उन्हें आईपीएल से डर नहीं लगता। वे आईपीएल सीजन में बेफिक्र अपनी फिल्में रिलीज कर रहे हैं। इस देश में क्रिकेट को धर्म समझा जाता है, वहां क्रिकेट के महोत्सव यानी आईपीएल के दौरान दर्शकों को टीवी स्क्रीन के सामने से हटाकर सिनेमाघरों तक खींच पाना आसान काम नहीं है। यही वजह है कि बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स भी आईपीएल के दौरान फिल्में रिलीज करने से पहले बचते थे, लेकिन अब उन्हें आईपीएल से डर नहीं लगता। यही कारण है कि इस बार आईपीएल के दौरान भी बड़े स्टार की फिल्में रिलीज होंगी।
नहीं पड़ता ज्यादा फर्क
सिंगल स्क्रीन संचालक संजय शाह के अनुसार, आईपीएल अब एक ऐसा टूर्नामेंट हो गया है, जो हर साल छह से आठ हफ्ते के लिए आता है। अब उसकी वजह से फिल्में नहीं रुकती हैं। वैसे भी, आईपीएल का क्रेज तब बढ़ता है, जब आखिर के पांच-छह दिन बचते हैं। उस दौरान कलेक्शन पर 10 से 15% का अंतर आता है।
आईपीएल के दौरान हर सप्ताह रिलीज होंगी तीन से चार मूवी
Box Office Update
यह फिल्में होंगी रिलीज
20 अप्रैल ओमेर्टा, बियॉन्ड द क्लाउड्स, नानू की जानू, दास देव, इंडियन नेवर अगेन निर्भया, हाईजैक, इश्क तेरा। 4 मई को 102 नॉट आउट, परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण। 11 मई को राजी, फ्राई डे, 3 देव। 18 मई को वेन ओबामा लव्ड ओसामा। 25 मई भावेश जोशी आदि मूवी रिलीज होंगी।
आशिकी, बाहुबली का रहा था अच्छा कलेक्शन
आईपीएल के पिछले सीजन्स के दौरान रिलीज हुई आशिकी 2, विकी डोनर, हाउसफुल 2, पीकू, तनु एंड मनु रिटंर्स, बागी, हिंदी मीडियम जैसी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। यही नहीं, पिछले साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली-2 भी आईपीएल के दौरान रिलीज हुई थी। इन फिल्मों का कलेक्शन बेहतर रहा था।
बदल रहा है ट्रेंड
निर्माता अब आईपीएल की इतनी फिक्र नहीं करतेे। इसकी वजह है कि अब लोग दिन वीकेंड में एक नहीं बल्कि 2 मूवी देखने का ट्रेंड बढ़ा है।