महिला सम्मेलन में आज होगी परिचर्चा
ग्वालियर | अग्रवाल महिला सभा की ओर से 17 अप्रैल को ओपन परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। यह परिचर्चा शहर के एक होटल में दोपहर तीन से शाम 6 बजे तक रहेगी। इसमें हेल्थ, एजुकेशन और स्वरोजगार विषय पर मंथन किया जाएगा। इसमें बतौर एक्सपर्ट डॉ. बिंदु सिंघल संबोधित करेंगी। कार्यकम में महिलाओं के लिए विभिन्न गेम्स भी रहेंगे। इसमें महिलाओं के लिए अवेयरनेस थीम पर एक्टिविटी भी होंगी। इसका उद्देश्य खेल-खेल के माध्यम से महिलाओं को हेल्थ, एजुकेशन और स्वरोजगार के प्रति अवेयर करना है।