यूपीएससी ने निकाली वैकेंसी,आवेदन 7 तक
ग्वालियर | संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न श्रेणी में 117 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मंगवाए हैं। इनमें असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और मैनेजर सहित कई पद शामिल हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मई निर्धारित की गई है। इसके लिए सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए 25 आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं अनुसूचित जाति एवं जनजाति/दिव्यांग/ महिला उम्मीवदारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। इसमें प्रतिभागी का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आयोग शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के लिए बुलाएगा। अधिक जानकारी www.upsconline.nic.in पर विजिट कर ले सकते हैं।