समर के लिए आए तरबूज बीज का जूस और एलोवेरा छाछ
गर्मी के तीखे तेवर शुरू हो गए हैं। तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है और भीषण गर्मी में खुद को हाइड्रेटेड रखना हम सभी के लिए एक चुनौती होता है। ऐसे में इस बार शहरवासियों के लिए कुछ नए फ्लेवर आए हैं। इनमें नेचर फ्लेवर की डिमांड ज्यादा देखी जा रही है। इनमें पीने वाले आइटम्स के बारे में जिनका न सिर्फ टेस्ट बेहतरीन है, बल्कि वह गर्मी को हराने में भी आपका साथ देंगी। गर्मियों से बचने का एक अच्छा फ्लेवर पुदीना से भी मिलता है। इसका रिफ्रेशिंग टेस्ट न केवल तमाम तरह के पेय पदार्थों में फ्लेवर्स का पुट डालता है, बल्कि इसमें सेहत से जुड़े ढेर सारे फायदे भी शामिल होते हैं। पुदीना हमारे लीवर की सफाई करता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और भूख को भी बढ़ाता है।
आईएचएम की फैकल्टी के मुताबिक इस गर्मी के मौसम में फायदेमंद है लिक्विड डाइट
इंफ्यूज्ड आइस टी
गर्मी के लिए इंफ्यूज्ड आइस टी बेहतर ऑप्शन है। इसके लिए बस चाय की पत्तियों को पानी में उबालिए, ठंडा करिए और इसमें शहद मिलाकर एक रात के लिए फ्रिज में रख दें। शहद के अलावा इसमें सेब, संतरा, अंगूर भी मिला सकते हैं। यह आपको ताजगी भी देगी।
तरबूज के बीज
तरबूज में लाइकोपीन पाया जाता है जो स्किन को सूरज की रोशनी से होने वाले नुकसान से बचाता है। तरबूज को आप सलाद, मीठा, मिल्कशेक्स और यहां तक कि स्मूदीज में भी यूज कर सकते हैं। साथ ही इसके बीज का जूस बनासकते हैं।
एलोवेरा छाछ
घर पर बनी छाछ गर्मी के सीजन के लिए सबसे बेस्ट होती है। मसाला छाछ आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है और डिहाइड्रेशन से आपको बचाती है। इस छाछ में एलोवीरा का 1 इंच का टुकड़ा मिलाकर इसे मिक्सर में ब्लेंड करें। यह गर्मी में फायदेमंद है।
नारियल पानी
गर्मी के लिए नारियल पानी सबसे अच्छा कूलिंग ड्रिंक माना जाता है। यह आपको हाइड्रेटेड रखने में बहुत मदद करता है। नारियल पानी में फ्लेवर्स का स्वाद पाने के लिए नींबू और गुलाब की पंखुड़ियां भी मिलाई जा सकती हैं।