पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सीए और बीकॉम की परीक्षा एक ही दिन होने से असमंजस में स्टूडेंट

सीए और बीकॉम की परीक्षा एक ही दिन होने से असमंजस में स्टूडेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

जीवाजी यूनिवर्सिटी की बैचलर ऑफ कॉमर्स और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की सीए की परीक्षा एक ही दिन होने से अंचल के 700 से अधिक छात्र प्रभावित हो रहे हैं। सीए की परीक्षा के लिए गत जनवरी माह में ही तीन से 17 मई की डेट घोषित कर दी गई थी लेकिन जीवाजी यूनिवर्सिटी के अफसरों ने इसे नजरअंदाज करते हुए 12 अप्रैल से 17 मई के बीच बीकॉम परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। इससे छात्र परेशान हो रहे हैं कि वे एक ही समय पर दोनों परीक्षाओं में कैसे शामिल होंगे। शेष पेज 2 पर

छात्रों की समस्या हल की जाएगी

 सीए और बीकॉम की परीक्षा एक साथ देने वाले छात्र अपने सीए परीक्षा के एडमिट कार्ड के साथ हमेंं आवेदन करें। हम मामले की वस्तुस्थिति देखकर छात्रों की समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। छात्रों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। डॉ. संगीता शुक्ला, कुलपति जीवाजी यूनिवर्सिटी

700 छात्र होंगे प्रभावित

एक ही समय पर दोनों परीक्षा में कैसे होंगे शाामिल

खबरें और भी हैं...