पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • दिन में जाम से राहत, अब रात में बनेगी सड़क

दिन में जाम से राहत, अब रात में बनेगी सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | निगम के ठेकेदार ने गुरुवार को अचानक नदी गेट से इंदरगंज चौराहे तक सड़क डालने का काम शुरू कर दिया था। सड़क पर खड़े निगम के वाहन और मटेरियल के कारण हर आधे घंटे में जाम लगता रहा। इसके बाद निगम को अपनी गलती का अहसास हुआ और ट्रैफिक जाम न लगे इसे देखते हुए शुक्रवार को दिन में डामरीकरण का काम नहीं हुआ। ठेकेदार ने मजदूरों से सड़क की सफाई कराई। अब शनिवार रात से काम की शुरूआत की जाएगी। हालांकि कुछ समय पहले सड़क पर की गई बोरिंग में पाइप और मशीन डालने का काम किया गया। गौरतलब है कि निगम के ठेकेदार ने गुरुवार को अचानक नदी गेट से इंदरगंज चौराहे तक सड़क डालने का काम शुरू कर दिया था। अपने वाहन और मटेरियल डाल देने से हर आधे घंटे में जाम लगता रहा। निगम बारिश के पहले सड़कों को ठीक करा रहा है। 15 जून के पहले-पहले सड़क डालने का काम शहर में विभिन्न जगहों पर किया जाना है।

खबरें और भी हैं...