पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पंचवटी नगर: रहवासी भारी वाहनों से परेशान

पंचवटी नगर: रहवासी भारी वाहनों से परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोशनी घर स्थित पंचवटी वस्त्र नगर के रहवासी काफी दिनों से यहां आने वाले भारी मालवाहक वाहनों की अवैध एंट्री व उनकी पार्किंग से परेशान हैं। इनके कारण कॉलोनी की सड़कें कई जगह से टूट गई हैं तो कुछ जगह गड्ढे हो गए हैं। यह एक कमर्शियल कॉलोनी है, जहां कई गोदाम भी बने हुए हैं। टीएनसीपी की विकास अनुज्ञा के अनुसार गोदामों में सामान लाने के लिए छोटे लोडिंग वाहनों को ही कॉलोनी में आने की अनुमति है, लेकिन ट्रक व दूसरे भारी वाहनों को नहीं।

कॉलोनी में 300 मकान हैं जिनके ग्राउंड फ्लोर व तलघर में गोदाम व दुकानें हैं। इनमें से 100 मकान मालिकों ने अपने गोदाम मार्बल, टाइल्स, फर्नीचर, कपड़े, आटा, साबुन व अन्य कंज्यूमर आइटम के लिए किराए पर दिए हैं। इनसे कॉलोनी के शेष लोगों को परेशानी हैं कि इन गोदामों के लिए सामान ट्रकों में भरकर मंगाया जाता है, फिर अगले 24 घंटे के लिए कॉलोनी में ही उन्हें पार्क करा दिया जाता है।

ट्रैफिक पुलिस करे कार्रवाई

इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए। कॉलोनी के रहवासियों ने कोई पत्र लिखा है, उसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। कार्रवाई को लेकर हम प्रयास करेंगे। - दीपक यादव, थाना प्रभारी, झांसी रोड

हम लोग ट्रकों की अवैध एंट्री से बहुत तंग आ चुके हैं। सड़कें जगह-जगह से टूट गई हैं। कई बार पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र लिखे लेकिन कुछ न हुआ। - प्रकाश चंद्र मांडिल, अध्यक्ष, पंचवटी वस्त्र नगर वेलफेयर सोसायटी

खबरें और भी हैं...