पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • वोट डालने पहले से अधिक लगेंगी इस बार बैलेट यूनिट, वीवीपेट के कारण 1400 वोट होंगे रिकॉर्ड

वोट डालने पहले से अधिक लगेंगी इस बार बैलेट यूनिट, वीवीपेट के कारण 1400 वोट होंगे रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिसंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर ग्वालियर जिला निर्वाचन कार्यालय ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार ईवीएम के साथ वीवीपेट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल)को भी कनेक्ट किया जाएगा। बैंगलोर से पिछले महीने ही वीवीपेट से कनेक्ट होने वाली 2140 कंट्रोल व 2580 बैलेट यूनिट मंगाई गई हैं। इस बार मतदान केन्द्रों पर जरूरत के हिसाब से 1 कंट्रोल यूनिट के साथ 24 बैलेट यूनिट तक जोड़कर रखी जा सकती हैं। 2013 के विधानसभा चुनावों में एक कंट्रोल यूनिट के साथ सिर्फ 4 बैलेट यूनिट ही कनेक्ट करने की सुविधा थी। लेकिन बैलेट यूनिट बढ़ने के बावजूद एक मतदान केन्द्र पर सिर्फ 1400 वोट ही रिकॉर्ड किए जा सकेंगे, क्योंकि वीवीपेट में सिर्फ इतने ही वोट रिकॉर्ड होते हैं। इस कारण इस बार ग्वालियर जिले में वर्ष 2013 की तुलना में 329 मतदान केन्द्र बढ़ाने पड़ेंगे।

दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिले में बढ़ाना होंगे 329 मतदान केन्द्र

विधानसभा मतदान केन्द्र

ग्वालियर ग्रामीण 239

ग्वालियर 258

ग्वालियर पूर्व 273

ग्वालियर दक्षिण 231

भितरवार 225

डबरा 225

वीवीपेट का उपयोग क्यों

पिछले काफी समय से ईवीएम से वोटिंग पर राजनीतिक दल सवाल खड़े कर रहे हैं। वोटिंग की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग अब वीवीपेट को ईवीएम से जोड़कर ही वोटिंग कराने का निर्णय ले रहा है।

कैसे काम करता है वीवीपेट

बैलेट यूनिट में वोट डालते ही उससे कनेक्ट वीवीपेट मशीन के डिस्प्ले पर उम्मीदवार का नाम, सरल क्रमांक व उसका चुनाव चिन्ह 7 सेकंड के लिए वोटर को दिखाई देता है। इसके बाद रिकॉर्ड हुए वोट की पर्ची ऑटोमेटिक तरीके से मशीन में लगे ड्रॉप बॉक्स में चली जाती है। इससे वोटर को भरोसा हो जाता है कि उसने जिस उम्मीदवार को भी ईवीएम से वोट दिया है, वह उसे ही पहुंचा है।

पिछले वर्ष विधानसभा वार इतने बनाए थे मतदान केन्द्र

पिछले वर्ष ग्वालियर की 6 विधानसभा में कुल 1451 मतदान केन्द्र बने थे। लेकिन इस बार वीवीपेट मशीन को ईवीएम से जोड़ने की वजह से जिला निर्वाचन कार्यालय कुल 329 मतदान केन्द्र नए बनाएगा। वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव में मतदान केन्द्रों की स्थिति कुछ ऐसी थी।

इस बार जिला निर्वाचन कार्यालय दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़ाएगा, क्योंकि वीवीपेट मशीनों को इस बार ईवीएम से जोड़ा जाना है और इससे एक मतदान केन्द्र पर अधिकतम 1400 वोट ही रिकॉर्ड हो पाएंगे। - वीजी तैलंग, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, जिला निर्वाचन कार्यालय, ग्वालियर

खबरें और भी हैं...