अचलेश्वर रोड से पीछे लगे थे
क्राइम रिपोर्टर | ग्वालियर
चेतकपुरी के पास शिक्षिका का पर्स लूटने वाले बदमाश अचलेश्वर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में नजर आए हैं। यहीं से तीनों बदमाश पीछे लगे थे और चेतकपुरी पेट्रोल पंप के पास सुनसान होने पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। गुरुवार रात करीब 11 बजे नागेश भदौरिया प|ी सपना भदौरिया के साथ घर जा रहे थे। वह जब पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी काले रंग की पल्सर पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया। पर्स में 2500 रुपए नकद और मोबाइल रखा हुआ था। रात में उसी समय एसपी नवनीत भसीन शहर के थानों का राउंड ले रहे थे। पुलिस ने रात में तीन संदेही पकड़े लेकिन महिला ने उन्हें देखकर बताया कि उन्होंने पर्स नहीं लूटा। नए एसपी के चलते पूरे शहर में पुलिस अलर्ट थी। इसी के चलते शुक्रवार को दिनभर झांसी रोड थाना पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। इसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स परिसर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश खड़े दिखे हैं। इन्होंने पीछा किया और चेतकपुरी पेट्रोल पंप के पास लूट की।