ग्वालियर | नगर निगम की कार्यशाला में 16 साल से पदस्थ कर्मचारी संतोष शर्मा की शिकायत गोपाल तोमर ने निगम आयुक्त विनोद शर्मा से की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वे ठेकेदार राकेश शर्मा के रिश्तेदार हैं। उन्हें लंबे समय से फायदा पहुंचा रहे हैं, जो निगम के हित में नहीं है। आयुक्त ने शिकायत पर जांच कराने की आश्वासन दिया है।