पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • दिखावा साबित हो रही हैं जनकल्याण की योजनाएं

दिखावा साबित हो रही हैं जनकल्याण की योजनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाओं में विश्वास रखती है। गरीब और उपेक्षित के कल्याण की योजनाएं बनने के बावजूद इन वर्गों को उनका लाभ नहीं मिल पाता। इससे ऐसे लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के तहत आने वाले आदर्श गांव कृपालपुर में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। यह आरोप कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य साहब सिंह गुर्जर ने गुरुवार को सिंधिया जन संदेश किसान यात्रा के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हालात काफी बदतर हैं। कृपालपुर आदर्श गांव होने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। वहां स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी एवं बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं नहीं है। यात्रा भवनपुरा, नारायणपुर, नपरोली, कृपालपुर, महामदपुर, डगौंरा, किरावली व फुसावली आदि गांवों में की गई। इसमें बहादुर सिंह सरपंच, ओपी दीक्षित, डोंगर सिंह, भग्गु आदिवासी, जिला पंचायत सदस्य, देवेंद्र सिंह बघेल आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...