एम्स एंट्रेंस 26-27 मई को होगा दो शिफ्ट में
ग्वालियर | ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) ने एमबीबीएस के एडमिट कार्ड ऑफीशियल वेबसाइट www.aiimsexams.org पर जारी कर दिए है। एम्स एमबीबीएस-2018 का एंट्रेंस एक्जाम 26 और 27 मई को दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे होगी। परीक्षा कंप्यूटर पर आधारित होगी। एम्स की परीक्षा देशभर में 171 शहरों में करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि एम्स हर साल 800 से ज्यादा एमबीबीएस सीटों के लिए परीक्षा करवाता है। इसके नौ इंस्टीट्यूट्स नई दिल्ली, पटना, भोपाल आदि जगह स्थित हैं।