पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • नाटक में दिखाया उधार का तोहफा बढ़ाता है मुसीबत

नाटक में दिखाया उधार का तोहफा बढ़ाता है मुसीबत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाटक में दिखाया उधार का तोहफा बढ़ाता है मुसीबत

सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर

स्त्री पुरुष के बीच कैसे संबंध होते हैं? उनके लिए एक दूसरे की क्या भावनाएं होती हैं? मनुष्य की ऐसी भावनात्मक समस्याएं को लेकर फ्रांस के लेखक गाय दी मुपासां की दो कहानियों को मिलाकर एक नाटक \\\"द गिफ्ट\\\' तैयार किया गया। इसमें हीरों का हार और नए साल का तोहफा दो कहानियों में व्यक्ति के जीवन में औरत की भूमिका बताई गई है। साथ ही औरत के अंतर्मन में चल रहे द्वंद को नाटक के माध्यम से दिखाया गया है। जीवाजी यूनिवर्सिटी के गालव सभागार में शुक्रवार को रंग कुटुम्ब संस्था द्वारा नाटक द गिफ्ट का मंच किया गया। इसमें शहर के कलाकार जयेश भार्गव, सीमा सोनी, आमिर खान, सरिता सोनी, केतन नार्वे, राहुल शाक्य सहित अन्य कलाकारों ने भी अभिनय किया है। इस नाटक को आमिर खान ने निर्देशित किया।

जीवाजी यूनिवर्सिटी के गालव सभागार में रंग कुटुम्ब संस्था द्वारा द गिफ्ट नाटक का मंचन हुआ

गालव सभागार में हुए \\\"द गिफ्ट\\\' नाटक में शहर के कलाकारों ने अभिनय किया।

हीरों का हार

नाटक हीरों का हार में पति अपनी प|ी को खुश रखने के लिए हमेशा प्रयास करता है, लेकिन प|ी के हमेशा बड़े सपने देखती है।एक बार जब पति, प|ी को हीरों का हार नहीं दिलाता तो वह मांगकर ले जाती है, जो खो जाता है। इस कर्जे को चुकाने में उसे दस साल लग जाते है।

नए साल का तोहफा

इस नाटक में आईरीन नाम की लड़की से एक युवक जॉक द रैंडल बहुत प्यार करता था, लेकिन आईरीन से उसकी शादी नहीं हो पाती है। नए साल वाले दिन रात 12 बजे आईरीन उस युवक के घर आती है और उससे कहती है कि मैं अब तुम्हारे पास ही रहूंगी मुझे अब अपने पति के पास नहीं रहना। अंत में रैंडल कहता है कि मैं तुमको बहुत प्यार करता हूं और तुमको रखने को तैयार हूं, लेकिन बिना तलाक के तुम्हें रखना गलत है। तभी आईरीन बहुत जोर से हंसकर बोलती है कि मेरा पति बहुत अच्छा है। मैं यह देखना चाहती थी कि क्या तुम मुझे अभी भी उतना ही प्यार करते हो?

खबरें और भी हैं...