ग्वालियर |ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) नेशनल डॉक्टोरल फेलोशिप स्कीम शुरू कर रही है। इसके लिए आवेदन 10 जून तक किए जा सकते हैं। इसके तहत अधिकतम 3 साल के लिए ग्रांट दी जाएगी। इस स्कीम के तहत हर साल 150 प्रतिभागियों को मौका दिया जाएगा।