पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 4 हजार ने दिए आइडिया सिर्फ 100 हैं इनोवेटिव

4 हजार ने दिए आइडिया सिर्फ 100 हैं इनोवेटिव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनोवेटिव स्टार्टअप को राज्य और केंद्र सरकार प्रोत्साहन दे रही है। लेकिन स्टार्टअप के तहत आ रहे ज्यादातर प्रोजेक्ट इनोवेटिव नहीं हैं। इनमें से ज्यादातर पहले से चले आ रहे परंपरागत उद्यमों पर ही आधारित हैं। यही वजह है कि अब तक केंद्र सरकार के पास आए चार हजार प्रोजेक्ट में से सिर्फ 100 ही इनोवेटिव पाए गए हैं। यह जानकारी हाल ही में राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (एनआरडीसी) ने वाणिज्य मंत्रालय को दी है। स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने का जिम्मा वाणिज्य मंत्रालय का है। जो भी स्टार्टअप प्रोजेक्ट वाणिज्य मंत्रालय के पास आते हैं, उनमें इनोवेशन की भी जांच की जाती है। एनआरडीसी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की वैज्ञानिक संस्था है। रिपोर्ट के मुताबिक एनआरडीसी ने अपने पास आए 4000 स्टार्टअप आवेदनों की जांच की है।

राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम ने स्टार्टअप पर जारी की रिपोर्ट

Education News

खबरें और भी हैं...