आज के समय में हमारे आस-पास मौजूद लगभग हर चीज डिजिटल है। फिर वह नई जानकारियां हों या सुविधाएं। हाल ही में देशभर में एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया गया, जहां स्टूडेंट्स और टीचर्स सभी एक कॉमन प्लेटफॉर्म पर डिजिटल एजुकेशन स्किल्स को इम्प्रूव करने पर काम करेंगे। कॉमनवेल्थ डिजिटल एजुकेशन लीडरशिप ट्रेनिंग इन एक्शन नाम से शुरू इस प्लेटफॉर्म पर स्टूडेंट्स और टीचर्स ऐसी कम्युनिटी फॉर्म कर सकेंगे, जिसमें डिजिटल एजुकेशन स्किल्स और टूल्स के इम्प्लीमेंटेशन पर काम करेंगे। यह प्लेटफॉर्म, सेंटर फॉर इनोवेशन इन लर्निंग एंड टीचिंग और साउथ अफ्रीका की यूनिवर्सिटी ऑफ केपटाउन ने मिलकर तैयार किया है। इसका उद्देश्य डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देना है।
Education News