ग्वालियर | प्रदेश के पं. दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से लेकर 11वीं में एडमिशन के लिए 20 मई को परीक्षा होगी। यह प्रवेश परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। इसके लिए परीक्षार्थी प्रवेश पत्र वेबसाइट www.shramodayvidyalay.in से डाउनलोड कर सकते हैं। शहर में इसके तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।