रोजगार कार्यालय में जॉब फेयर 29 को, रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन
ग्वालियर | रेडीमेड गारमेंट पार्क गदाईपुरा परिसर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में 29 मई को सुबह 10 बजे से जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। जॉब फेयर में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट www.jobfairmcc.blogspot.com पर पंजीयन करा सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी प्रियंका कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जॉब फेयर के आयोजन से पूर्व पंजीयन कराने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों को विशेषज्ञों द्वारा मॉडल कॅरियर सेंटर में 21 मई को प्रशिक्षण दिया जाएगा।