ग्वालियर | मध्य भारतीय हिंदी साहित्य सभा ग्वालियर की ओर से मासिक कथा गोष्ठी का आयोजन 19 मई को किया जाएगा। यह दौलतगंज स्थित साहित्य सभा भवन में शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। साहित्य सभा के सह मंत्री संजय जोशी ने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार राजकिशोर वाजपेयी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश तोमर और विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार आशा पांडे उपस्थित रहेंगी।