ग्वालियर | लायंस क्लब ग्वालियर द्वारा 19 मई को बिरला हॉस्पिटल में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाएगा। यह कैंप सुबह 10 से दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा। शिविर में डॉ.एस चक्रवर्ती बतौर एक्सपर्ट शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक डॉ गौरव अग्रवाल ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता सुमेर सिंह राठौड़ करेंगे। इसमें ऐसे मरीज जिन्हें जिन्हें खून संबंधी कोई बीमारी है वह नि:शुल्क ओपीडी में चेकअप करा सकते हैं।