ग्वालियर | राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) योग के माध्यम से स्वास्थ्य और सौहार्द्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूली स्टूडेंट्स के लिए योग ओलिंपियाड का आयोजन करने जा रही है। जो ब्लॉक स्तर से शुरू होकर जिला स्तर, राज्य स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर यह 18 से 20 जून को होगी।