एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने ज्वाॅइंट एंट्रेंस एक्जाम का सिलेबस जारी कर दिया है। इस सिलेबस के हिसाब से ही परीक्षार्थी एंट्रेंस एक्जाम की तैयारी कर पाएंगे। इससे जुड़ी एक नोटिफिकेशन हाल ही में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। जिस पर स्टूडेंट्स को एमएससी इन हॉर्टीकल्चर, एमटेक इन एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग आदि का सिलेबस उपलब्ध है। यह एक्जाम राजमाता विजयाराजे सिंधिया एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ग्वालियर एवं जवाहरलाल नेहरू एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जबलपुर में एडमिशन के लिए कराया जाता है।
Education Update
4 जून को होगा एक्जाम
एक्जाम 4 जून को ऑनलाइन मोड में होगा। परीक्षार्थी 28 मई को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से टेस्ट सेंटर, एडमिट कार्ड की जानकारी मिलेगी। टेस्ट पेपर व क्वेश्चन-आंसर को लेकर 6 जून शाम 5 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।