पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जेयू में लागू होगा यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम, एडमिशन से लेकर रिजल्ट घोषित करने की एजेंसी को मिलेगी जिम्मेदारी

जेयू में लागू होगा यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम, एडमिशन से लेकर रिजल्ट घोषित करने की एजेंसी को मिलेगी जिम्मेदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| जेयू में नए सत्र से यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम के तहत अध्ययनशालाओं में एडमिशन व परीक्षा से लेकर रिजल्ट घोषित करने का काम होगा। इसके लिए टेंडर प्रकिया जेयू द्वारा आयोजित की जा चुकी है। टेक्निकल बिड में दो एजेंसी टेंडर की शर्तों पर खरी मिली हैं। जबकि एमपी ऑनलाइन पहले ही दौर में बाहर हो चुकी है। टेक्निकल बिड में माइक्रो प्रो. साॅफ्टवेयर नागपुर व सीम कंप्यूटर दिल्ली में से एक को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम का काम मिलेगा। ठेका देने से पहले एजेंसी के कामकाज को देखने के लिए दिल्ली के अफसर जाएंगे। जिसका कामकाम ठीक लगेगा उसे यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम का काम दिया जाएगा। पिछले दो साल से रिजल्ट का काम कोलकाता एजेंसी देख रही है। उक्त एजेंसी द्वारा बड़े पैमाने पर रिजल्ट में गलती की जा रही थी। इससे छात्र जेयू में हंगामा करते हैं।

सभी विभाग हाेंगे कंप्यूटराइज्ड: यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम के तहत अध्ययनशालाओं में एडमिशन, परीक्षा फॉर्म भरवाने से लेकर रिजल्ट घोषित करने का काम होगा। इसके लिए सभी विभाग कंप्यूटराइज्ड होंगे। अभी परीक्षा फॉर्म भरने व नामांकन करने का काम एमपी ऑनलाइन करती है। जबकि यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम का ठेका होने के बाद ही एक ही एजेंसी को काम मिलेगा। इससे काम में तेजी आएगी।

खबरें और भी हैं...