पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • दिन में मुस्तैद रही पुलिस ने शाम को निकलने वाली बारातों को लेकर नहीं की कोई प्लानिंग, होता रहा ट्रैफिक जाम

दिन में मुस्तैद रही पुलिस ने शाम को निकलने वाली बारातों को लेकर नहीं की कोई प्लानिंग, होता रहा ट्रैफिक जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थिति: यहां ऊंट पुल की तरफ से आने वाली एक बारात तिराहे तक पहुंची तो उसके पीछे व बारात के आगे तिराहे पर जबरदस्त जाम लग गया। यहां महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, दूसरी तरफ ऊंट पुल से व तीसरे छोर नई सड़क से चार पहिया व दो पहिया वाहन आ रहे थे। वाहनों की भीड़ के बीच में बारात भी फंसी थी। यहां एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। जाम में बारात आधे घंटे तक फंसी रही। तिराहे पर फंसी जैसे तैसे 8.30 बजे बारात नई सड़क की तरफ चंपा बाग बगीची धर्मशाला पर पहुंच पाई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एक दूसरे से उलझते रहे।

परशुराम जयंती पर शांति व्यवस्था के लिए तैनात थे 2500 पुलिसकर्मी

सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर

परशुराम जयंती को लेकर सुबह 7 बजे से ही हर चौराहे, तिराहे यहां तक कि गलियों तक में मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी शाम होते ही चौराहों-तिराहों से गायब थे। शाम को ट्रैफिक आम लाेगों व बारातियों के भरोसे छोड़ दिया। पुलिस यह भूल गई कि बुधवार को अक्षय तृतीया की वजह से शहर में बड़े स्तर पर वैवाहिक आयोजन होने हैं व बारातें निकलना हैं। नतीजा यह हुआ कि बारातों के कारण जगह-जगह जाम लगे। मेला ग्राउंड, नई सड़क, गस्त का ताजिया, ऊंट पुल रोड आदि जगह पर जाम में फंसकर लोग परेशान होते रहे। ट्रैफिक डीएसपी विक्रम कनपुरिया का कहना है कि शादी समारोह के मद्देनजर व्यवस्था की थी लेकिन बारातों की वजह से ट्रैफिक का लोड जरूर बढ़ा पर जाम नहीं लगा।

दिन मेंे हर चौराहे, तिराहे पर तैनात रही पुलिस यदि शाम को भी मुस्तैदी दिखाती तो नहीं बनते जाम के हालात

सीन 1 : गस्त का ताजिया तिराहा, समय: रात 8:00 बजे

सीन 2

मेला ग्राउंड समय: रात 9:00 बजे

स्थिति: मेला ग्राउंड पर मौजूद ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा संचालित 9 मैरिज गार्डनों में होने वाले शादी समारोह की वजह से यहां दोनों तरफ की रोड पर लंबा जाम था। वाहन रेंग रहे थे और सिर्फ दो पुलिसकर्मी अव्यवस्थित ट्रैफिक को संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कामयाब नहीं हो पा रहे थे। यहां शादी समारोह में आने वालों के वाहनों व अन्य यातायात के कारण जाम लगता रहा।

इनसे सीखें... एक तरफ से बारात निकाली, ट्रैफिक भी संभाला

माधवराव सिंधिया मार्ग पर अग्रवाल परिवार की बारात निकल रही थी। दूल्हे के पिता आरएस अग्रवाल स्वयं बारात को सड़क के एक तरफ चलने को लेकर निर्देशित कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ वहां निकल रहे वाहनों को साइड देकर दिशा भी दे रहे थे। यहां से एक डायल 100 की गाड़ी निकली। उसमें मौजूद पुलिसकर्मी बारात आगे निकालने की बात कहकर निकल गए। श्री अग्रवाल ने भास्कर को बताया कि वे नहीं चाहते कि उनके बेटे की बारात की वजह से सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को परेशानी हो या जाम लगे। उनकी जागरूकता की वजह से इस सड़क पर जाम नहीं लगा।

खबरें और भी हैं...