पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कम वोल्टेज के कारण स्टेशन पर बंद हो रहे हैं डिस्प्ले बोर्ड

कम वोल्टेज के कारण स्टेशन पर बंद हो रहे हैं डिस्प्ले बोर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम वोल्टेज के कारण प्लेटफार्म पर लगे डिस्प्ले सिस्टम बंद हो रहे हैं। इसके अलावा अनाउंसमेंट भी प्रभावित हो रहा है। यह समस्या स्टेशन पर पिछले चार दिनों से बनी हुई है। इसके अलावा गर्मी के कारण कंप्यूटर सिस्टम हैंग हो रहे हैं। इसके चलते यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बुकिंग ऑफिस में लगे राउटर के पास अभी तक ठंडक के इंतजाम नहीं किए जा सके हैं। पिछले साल गर्मी के कारण राउटर जल गया था। इसके चलते यात्रियों के टिकट नहीं बन सके थे।

खबरें और भी हैं...