पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • नमी में गिरावट आने से ज्यादा बेचैन कर रही गर्मी

नमी में गिरावट आने से ज्यादा बेचैन कर रही गर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेचैन होने लगे हैं। ज्यादा गर्मी महसूस होने का कारण वातावरण में नमी में लगातार गिरावट आना है। इसी के चलते दोपहर में लोग तपन का अहसास कर रहे हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में अभी इस साल कम गर्मी पड़ रही है। पिछले वर्ष 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। जबकि इस वर्ष बुधवार को अधिकतम तापमान 1 डिसे गिरावट के साथ 40 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 0.4 डिसे बढ़त के साथ 22.8 डिग्री दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...