पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • स्टेशन रोड पर लगेंगे पाम के 10 फीट ऊंचे पौधे, रोटरी का स्तंभ होगा शाही

स्टेशन रोड पर लगेंगे पाम के 10 फीट ऊंचे पौधे, रोटरी का स्तंभ होगा शाही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम ने स्टेशन रोड के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है। यहां पुराने छोटे डिवाइडरों को तोड़कर नए बड़े डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। इनमें डेट पाम के पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही नए पोल लगाकर आकर्षक लाइट्स लगाई जाएंगी। स्टेशन की रोटरी पर नया शाही स्तंभ लगाया जाएगा। जबकि गांधी रोड की शुरुआत में रोटरी खत्म कर शिफ्ट कराई गई राजा मानसिंह की प्रतिमा के पास भी आकर्षक फव्वारे लगवाने का काम शुरू कर दिया गया है।

स्टेशन चौराहे से बस स्टैंड, आकाशवाणी होते हुए गांधी रोड से वापस नए पुल तक, रोड और रोटरियों को आकर्षक बनाने का काम निगम ने अपने हाथ में लिया है। सबसे पहले स्टेशन की रोटरी पर सांसद निधि से शहीद स्तंभ बनाया जाएगा। रोड के बीच से हटाए गए डिवाइडरों के स्थान पर बड़े डिवाइडर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें आकर्षक स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नए पोल लगाए जा रहे हैं। डिवाइडरों के बीच में सुंदरता के लिए घास के साथ डेट पाम ट्री लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम ने 10 फीट ऊंचे 25 पौधे मंगाए हैं। स्टेशन से बस स्टैंड की ओर स्थित रोड के बीच में बने डिवाइडर वाले स्पेस को भी आकर्षक रूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

डस्ट फ्री होगी रोड: स्टेशन से लेकर बस स्टैंड से आकाशवाणी होते हुए गांधी रोड से वापस स्टेशन रोटरी तक की रोड को डस्ट फ्री करने की तैयारी है। यहां कच्ची जमीन पर ग्रीनरी व टाइल्स लगाई जाएंगी ताकि रोड पर धूल न उड़े।

पड़ाव पुल उतरते ही रेलवे स्टेशन चौराहे की रोटरी पर इस तरह लगेगा शहीद स्तंभ।

स्टेशन से उतरने वाले लोगों को सुंदर दिखेगा शहर, डिवाइडर में ग्रीनरी के साथ आकर्षक लाइटें भी लगेंगी

डिवाइडर के बीच में लगाने के लिए मंगाए गए पाम ट्री।

सुरेश नगर में बनेगा प्रवेश द्वार

थाटीपुर स्थित सुरेश नगर कॉलोनी में आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसका डिजाइन भी तैयार हो चुका है। जल्द ही इसका काम शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही यहां की सड़कों का काम भी कराया जाएगा।

सौंदर्यीकरण का काम शुरू

शहर सौंदर्यीकरण की दिशा में स्टेशन बजरिया रोड सहित आस-पास के सर्कल के सौंदर्यीकरण के काम शुरू करा दिए गए हैं। बाहर से आने वाले लोगों को स्टेशन से बाहर निकलते ही शहर का स्वरूप समझ में आएगा। चौराहों को विकसित और व्यवस्थित कराने काम पूरे शहर में कराया जा रहा है। विनोद शर्मा , कमिश्नर नगर निगम

खबरें और भी हैं...