पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अंबाह : पुराने पटाखों से बारूद निकाल रहा था युवक चिंगारी से विस्फोट, हालत गंभीर

अंबाह : पुराने पटाखों से बारूद निकाल रहा था युवक चिंगारी से विस्फोट, हालत गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबाह (मुरैना)

घर में पटाखे बनाने के लिए लाए गए बारूद में विस्फोट होने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। अंबाह में उत्कृष्ट स्कूल की बगल वाली गली में रहने वाला फिरोज पुत्र मुंशी खां वैसे तो वैल्डिंग का काम करता है। लेकिन अतिरिक्त आय के लिए घर में पटाखे भी बनाता है। इसलिए फिरोज बुधवार की सुबह घर की छत पर बैठकर पुराने पटाखों में से बारूद निकालकर उसे एकत्रित कर रहा था। इसी दौरान एक चिंगारी निकली और बारूद में जोरदार धमाका हुआ। उसकी दाहिनी आंख व हाथ क्षतिग्रस्त हुआ है। घायल फिरोज को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस को घर की तलाशी के दौरान उसके घर पर रखे बारूद की दो-तीन बोरियां भी मिली हैं।

खबरें और भी हैं...