भोपाल रैली में जाने के लिए कर्मचारियों से संपर्क
भोपाल रैली में जाने के लिए कर्मचारियों से संपर्क
सिटी रिपोर्टर| ग्वालियर
29 अप्रैल को भोपाल में होने वाली रैली को लेकर वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी वन कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं। बुधवार को परशुराम जयंती की छुट्टी होने के कारण पदाधिकारी कर्मचारियों के घर पहुंचे और अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने की अपील की।
मप्र वन कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रमोद चतुर्वेदी ने बताया कि वन कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर परेशान हो रहे हैं। इसको लेकर वन कर्मचारी 17 फरवरी से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि सरकार वन कर्मचारियों को हर बार सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।