पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • प्रशासन से नहीं मिली अनुमति, बिना चल समारोह के मनी परशुराम जयंती

प्रशासन से नहीं मिली अनुमति, बिना चल समारोह के मनी परशुराम जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभु विष्णु के अवतार भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर भर के मंदिरों में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई और प्रसादी का वितरण किया गया। इस साल प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण चल समारोह नहीं निकाले जा सके।

परशुराम जयंती पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद अनूप मिश्रा ने अचलेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम का पूजन किया। इस अवसर पर अरुण शर्मा, राजेश मिश्रा, विक्की जोशी, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।

सिद्धपीठ श्री गंगादास की शाला में परशुराम जन्मोत्सव पर अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में गोवर्धन पीठ के महंत सीताराम दास महाराज, बड़ी शाला के महंत रामसेवक दास महाराज, मोहित दुबे, जय प्रकाश पाठक, रामकिशन दास, स्वामी कमलपुरी आदि उपस्थित थे। घासमंडी मुरार स्थित परशुराम मंदिर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अभिषेक कर फूलबंगला सजाया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष प्रेमशंकर दुबे, अजय चौधरी, पंकज पाठक, नीलेश तिवारी, सुनील डंगरोलिया आदि उपस्थित थे। भृगु भवन में युवाओं ने परशुराम की जयंती मनाई। यहां पर जानकी वल्लभ पाठक एवं ब्रह्मदत्त शास्त्री के आचार्यत्व में पूजन किया गया। इस अवसर पर लोकेंद्र भार्गव, राजेश मिश्रा, नीरज भार्गव, भूपेंद्र भार्गव, भूरा पांडेय, मोहित भार्गव आदि उपस्थित थे। फोर्ट रोड स्थित राम जानकी मंदिर में भगवान परशुराम की वेदमंत्रों के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, हरीशंकर आचार्य, मथुरा प्रसाद उपाध्याय, संदीप पाठक, रितेश शर्मा, चंद्रमोहन दीक्षित आदि उपस्थित थे।

कोटेश्वर मंदिर में बुजुर्गों ने युवाओं को बताए अपने अनुभव

अचलेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम की आरती उतारते श्री तोमर।

कोटेश्वर मंदिर के देवघर में परशुराम जयंती पर विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम की पूजा की। समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को अपने-अपने अनुभव बताए। कार्यक्रम में मुरैना सांसद अनूप मिश्रा, बालेंदु शुक्ला, वासुदेव शर्मा, अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेश गौड़, रामबाबू कटारे, पिंकी पंडित, संजय शर्मा, अखिलेंदु अरजरिया, मधु भारद्वाज, लक्ष्मी शर्मा, सोनू वाजपेयी, भरोसीलाल झा आदि उपस्थित थे। मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा द्वारा घोसीपुरा स्थित दुर्गा विहार कॉलोनी में परशुराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रामसेवक राजौरिया, रघुवर दयाल पाठक, देवेंद्र मरैया, विष्णुदत्त शुक्ला आदि उपस्थित थे। विप्र बहनों ने परशुराम जयंती उत्साह से मनाई । इस मौके पर डॉ. राजरानी शर्मा, सुधा दीक्षित, एनी त्रिपाठी, अनीता गौड़, अर्चना शर्मा, हनी शर्मा आदि उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...