सरस में हुआ काव्य पाठ
ग्वालियर| कादंबिनी क्लब की मासिक काव्य गोष्ठी सरस का आयोजन दीनदयाल नगर स्थित संयोजक आशा पांडे के निवास पर किया गया। अध्यक्षता साहित्यकार आचार्य जगदीश तोमर ने की। मुख्य अतिथि रामगोपाल भावुक, विशिष्ट अतिथि आशा हिंदी साहित्य सभा ग्वालियर के सुधीर चतुर्वेदी रहे। आमंत्रित कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाईं।