होम्योपैथिक एवं दंत चिकित्सा शिविर 21 को
ग्वालियर| वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ.एम.बी. निगम की स्मृति में नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा शिविर 21 अप्रैल को केजी चिल्ड्रन स्कूल रिवरव्यू कॉलोनी मुरार में लगाया जाएगा, जिसमें 7 दिन की होम्योपैथी दवाई भी नि:शुल्क वितिरत की जाएगी। होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में प्रात: 9.30 से 1.30 बजे तक डॉ.देवेंद्र सिंह तोमर एवं के.सी.जैन एवं दंत चिकित्सा शिविर प्रात: 9.30 से 11.30 बजे तक डॉ.एच.डी.शर्मा मरीजों की समस्याओं का निवारण करेंगे। इसके साथ ही डॉ.अतुल श्रीवास्तव 10.30 बजे से डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर की जांच करेंगे।