पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 25 तक दर्पण काॅलोनी और पिंटो पार्क की टंकियां टूटेंगी

25 तक दर्पण काॅलोनी और पिंटो पार्क की टंकियां टूटेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| शहर की पुरानी टंकियों को गिराने के लिए विस्फोट एक्सपर्ट शरद सर्वटे बुधवार को इंदौर से यहां आ गए। वे दोनों साइट्स पर जाकर टंकियों को देख आए हैं। सबसे पहले पिंटो पार्क या दर्पण काॅलोनी की टंकी को गिराया जाएगा। जिला प्रशासन को 19 से 25 अप्रैल तक दोनों टंकियों को गिराने की प्रस्तावित तिथि दी गई है। इसके बाद गोरखी की पानी की टंकी को गिराया जाएगा।

नगर निगम ने 35 से 42 साल पुरानी पानी की टंकियों के खराब होने के बाद गिराने का फैसला लिया है। इसके लिए श्री सर्वटे की कंपनी को ठेका दिया है। करीब 14 लाख रुपए में टंकियों को गिराने का काम होगा। टंकियों को गिराने के लिए एक्सपर्ट टीम के साथ टंकी के हिस्सों में सबसे पहले गड्ढे करेंगे। उसके बाद उनमें विस्फोटक सामग्री भरी जाएगी। इसके बाद गिराया जाएगा।

एडीएम ने मांगी प्रस्तावित तारीख: निगम उपायुक्त जागेश श्रीवास्तव ने बुधवार को एडीएम शिवराज वर्मा से मुलाकात की। एडीएम श्री वर्मा ने उनसे टंकियों को गिराने की प्रस्तावित तारीख लिखकर देने को कहा है।

दर्पण कॉलोनी एवं पिंटो पार्क की टंकी।

खबरें और भी हैं...