कैलाश नगर के 33 प्लाॅटों को मुक्त नहीं करा पाई जेयू
एजुकेशन रिपोर्टर | ग्वालियर
जीवाजी यूनिवर्सिटी के कैलाश नगर स्थित 33 प्लाॅटों को कब्जे से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने टीम गठित की थी। इसमें राजस्व निरीक्षक व पटवारियों को शामिल किया गया था। 13 अप्रैल को जिला प्रशासन व नगर निगम को मिलकर कार्रवाई करना था लेकिन 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती होने के कारण यह कार्रवाई टाल दी गई। अब जेयू के 33 प्लाॅटों को कब्जे से मुक्त कराने के लिए की जाने वाली कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई है। जेयू के इंजीनियर विश्वरंजन गुप्ता का कहना है कि जेयू के 33 प्लाॅटों को मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखकर फिर से मदद मांगी जाएगी।