पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • चंबल से पानी लाने के लिए अलग अलग टीमें करेंगी सर्वे

चंबल से पानी लाने के लिए अलग-अलग टीमें करेंगी सर्वे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंबल से पानी लाने के लिए चल रहे सर्वे का काम मेहता एंड मेहता एसोसिएट्स की अलग-अलग टीमें करेगी ताकि एक सप्ताह में डाटा एकत्र किया जा सके। सर्वे का रूट तय करने के बाद बुधवार को वापस लौटी तकनीकी टीम के सदस्यों ने जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया है। जीपीएस सर्वे के आधार पर पाइप लाइन का एलाइनमेंट तय करने के साथ ही पाइप लाइन जिस रूट से निकलेगी वहां की जमीनों की खसरा नंबरों के आधार पर स्थिति पता की जाएगी। निजी जमीन होने पर उसके अधिग्रहण की कार्रवाई भी निगम करेगा। इसके साथ ही शासकीय जमीन का भी आवंटन कराना होगा। पाइप लाइन के एलाइनमेंट के लिए सबसे पहले चंबल नदी में इंटेकवेल की स्थिति स्पष्ट करना होगी। तकनीकी टीम ने पिछले दिनों किए गए सर्वे के दौरान चंबल नदी रेल पुल के आस-पास का स्थान देखा था। यहां पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण इंटेकवेल के लिए उचित स्थान माना जा रहा है। हालांकि तकनीकी सर्वे का काम पूरा होने के बाद ही इंटेकवेल और बिजली के सब स्टेशन का स्थान फाइनल हो पाएगा।

अनापत्तियों के लिए कार्रवाई शुरू

चंबल से तिघरा तक पाइप लाइन लाने के लिए निगम को फॉरेस्ट, नजूल सहित अन्य शासकीय विभागों की अनापत्तियों की जरूरत होगी। इसके लिए निगम अफसरों ने अभी से काम करना शुरू कर दिया है। फारेस्ट अधिकारियों से मुलाकात के बाद निगम अधिकारियों ने एनओसी के लिए ऑन लाइन आवेदन का काम पूरा कर लिया है।

खबरें और भी हैं...