सन टू ह्यूमन शिविर 21 से, पंजीयन व एंट्रीकार्ड का आज अंतिम मौका
ज्ञान आैर विज्ञान के सदुपयोग से मनुष्य को शक्तिशाली बनाने की जीवन शैली से परिचित कराने के लिए फूलबाग में 21 अप्रैल से दस दिवसीय सन टू ह्यूमन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 30 अप्रैल तक चलने वाले दस दिवसीय शिविर में आचार्य परम आलय द्वारा वैज्ञानिक तरीके से सही आहार, सही व्यायाम आैर सही ध्यान के बारे में में जानकारी दी जाएगी। शिविर दो सत्रों में रहेगा। पहले सत्र में सुबह 6 से 8 बजे तक प्राण ऊर्जा को बढ़ाने के प्रयोग करवाए जाएंगे। जबकि दूसरे सत्र में शाम 6.30 से रात्रि 8.30 बजे तक प्रोजेक्टर पर वीडियो द्वारा शरीर में पैदा होने वाली बीमारियों आैर उन्हें भोजन द्वारा आसानी से दूर करने के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
पिछले 25 साल से साधनारत आचार्य परम आलय द्वारा पिछले पांच साल में इस तरह के 100 से ज्यादा शिविरों का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में किया जा चुका है। ऐसे में ग्वालियर में होने जा रहा यह शिविर शहरवासियों के लिए उपयोगी आैर महत्वपूर्ण साबित होगा। दैनिक भास्कर इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है। शिविर पूरी तरह से नि:शुल्क है लेकिन इसमें भाग लेने के लिए पंजीयन अनिवार्य है। जो लोग पंजीयन कराएंगे, उन्हें एंट्री कार्ड प्रदान किया जाएगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल है। पंजीयन के लिए दाल बाजार तिराहा देना बैंक के पास स्थित डिश टीवी के ऑफिस या फिर नंबर 6260283753 पर संपर्क कर एंट्री कार्ड हासिल किए जा सकते हैं।