पूर्वमंत्री राजेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्वमंत्री राजेंद्र सिंह का मंगलवार को यहां बलवंतनगर स्थित थाटीपुर गांव के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने दी। सुबह करीब 10 बजे 19 गांधी रोड से जब पूर्वमंत्री सिंह की अंतिम यात्रा आरंभ हुई तो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आैर मुरैना सांसद अनूप मिश्रा ने आगे बढ़कर उनकी अर्थी को कंधा दिया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह आैर उनकी प|ी अमृता सिंह, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, महासचिव मोहनप्रकाश,संजय कपूर, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने पूर्व मंत्री सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। शहर जिला कांग्रेस की आेर से जिला कमेटी के संयोजक रमेश अग्रवाल ने पार्टी ध्वज आैर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की आेर से पुष्पचक्र अर्पित कर पुष्पांजलि दी। कांग्रेस सेवादल के सदस्यों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे लोगों में महापौर विवेक शेजवलकर, पूर्वमंत्री डॉ. गोविंद सिंह, रामनिवास रावत, बालेंदु शुक्ला, एंदल सिंह कंसाना, भगवान सिंह यादव, राकेश चौधरी, तुलसी सिलावट, पूर्व सांसद रामसेवक सिंह, बाबूलाल सोलंकी, रामवरण सिंह, मदन कुशवाह, मुन्नालाल गोयल, प्रद्युम्न तोमर, विधायक इमरती देवी, महेंद्र यादव, हरिसिंह नरवरिया, रश्मि पवार शर्मा, उदयवीर सिंह, आशीष प्रताप राठौर, ज्ञानेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह यादव, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, वासुदेव शर्मा, कृष्णकांंत समाधिया, चंद्रमोहन नागौरी, बृजमोहन परिहार, अमरसिंह माहौर, सुनील शर्मा, शील खत्री, आनंद शर्मा, केसी राजपूत, संजय शर्मा, किशन मुदगल, बाल खांडे, लतीफ खां, रामसुंदर सिंह, पूरन सिंह कुशवाह, वृंदावन सिकरवार, मनोज पाल, सुरेंद्र शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, काजी तनवीर, मितेंद्र दर्शन सिंह, कमलेश कौरव, डॉ. कमलापत आर्य, फूलसिंह बरैया, बारेलाल मंडेलिया, गोपीलाल भारतीय सहित कई वरिष्ठ नेता, समाजसेवी शामिल थे।
पूर्वंमंत्री राजेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में कंधा देते केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, सांसद मिश्रा।
पूर्वमंत्री सिंह के पुत्र अशोक सिंह को सांत्वना देते दिग्विजय सिंह।