पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कारोबारी बोले टाउन हॉल के बाहर पार्किंग से कारोबार पर हो रहा है असर

कारोबारी बोले- टाउन हॉल के बाहर पार्किंग से कारोबार पर हो रहा है असर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराज बाड़ा लश्कर के व्यापारियों ने कलेक्टर के सामने अतिक्रमण एवं टाउन हॉल के बाहर टू-व्हीलर पार्किंग के कारण आस-पास व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होने की शिकायत दर्ज कराई। उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए कलेक्टर राहुल जैन ने शीघ्र ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जेएएच कैंपस लश्कर निवासी प्रेम करन ने बताया कि उसके पति जगदीश करन की मृत्यु हो गई थी। उसके पास शहरी घरेलू कामकाजी महिला का कार्ड है, जिसके तहत उसे अंत्येष्टि सहायता के लिए राशि प्रदान की जाना थी। परंतु उसे यह राशि नहीं मिली है। बिरलानगर निवासी रश्मि ने बताया कि उसके पति महेश की दोनों किडनी खराब हैं, उसे आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए तथा उसके पति का नि:शुल्क डायलिसिस किया जाए। उनकी समस्या सुनते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादी के आवेदन पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

राधाकृष्ण दुबे प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हिमांशु शर्मा ने बताया कि मार्च 2017 से अभी तक उसे मानदेय नहीं दिया गया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला सीईओ ने 10 दिन में मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया और जिला शिक्षा अधिकारी को इस पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

रिश्ता पक्का होने के बाद लड़की का पिता मांग रहा है रुपए, शिकायत

रिश्ता पक्का होने के बाद वधू पक्ष रुपए की मांग कर रहा है रुपए न देने पर दहेज एक्ट का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। यह शिकायत लेकर एक युवक जनसुनवाई में पहुंचा था। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जालौन में रहने वाले अनिल पाल मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे थे। इनका कहना था कि वह चंद्र नगर में अपनी मौसी के यहां रहते हैं। कुछ समय पहले उसकी शादी शंभू पाल की बेटी से तय हुई थी। 23 मार्च को अनिल की गोद भराई की रस्म भी हो गई थी। जिसमें सोने की अंगूठी, बालियां, 2100 रुपए नकद व अन्य सामान दिया था। इसके बाद लड़की के पिता ने उनसे 80 हजार रुपए की मांग कर दी। और धमकी दे रहे हैं अगर रुपए न मिले तो वे राधा को जहर खिला देंगे और दहेज का झूठा मामला दर्ज करा देंगे।

पुलिस

महिलाएं बोलीं- ब्यूटी पार्लर पर नहीं दिया जा रहा प्रशिक्षण, कहते हैं पहले किट खरीदकर लाओ

दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से ब्यूटी पार्लर का लाभ महिलाओं को नहीं मिल रहा। ये महिलाएं मंगलवार को सिटी सेंटर स्थित नगर निगम मुख्यालय पर शिकायत लेकर पहुंची। उनका कहना था कि सनातन धर्म मंदिर स्थित जावेद हबीब पार्लर पर प्रशिक्षण देने से इनकार किया जा रहा है। वहां कहा जाता है कि पहले मेकअप किट खरीदकर लाओ तब प्रशिक्षण मिलेगा। अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने इस मामले की तत्काल जांच कराने के निर्देश नोडल अधिकारी अतिबल सिंह यादव को दिए हैं। जनसुनवाई में मंजू, निशा वर्मा, मीनाक्षी सहित महिलाएं जनसुनवाई में पहुंची। महिलाओं ने बताया कि शासन की मंशा स्वयं का रोजगार उपलब्ध कराने की है। इसी के तहत उक्त पार्लर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। लेकिन वहां पर चार घंटे तक बैठाकर बिना प्रशिक्षण के पहुंचा दिया जाता है।

नगर निगम

खबरें और भी हैं...