उपद्रव के कारण नहीं हुई कार्रवाई, समय दें
ग्वालियर | पिछले दो सप्ताह से शहर में व्याप्त माहौल का असर सरकारी विभागों के कामकाज पर भी पड़ा है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान नगर निगम ने इसी तथ्य को उच्च न्यायालय के समक्ष रखते हुए शहर के तलघरों के मामले में की जा रही कार्रवाई की पालन प्रतिवेदन रिपोर्ट पेश करने के लिए और समय देने की मांग की। न्यायालय ने इसे स्वीकार कर लिया। मदन सिंह कुशवाह ने शहर में पार्किंग के नाम पर बने तलघरों में वाहनों को व्यवस्थित तरीके से रखने की मांग करते हुए जनहित याचिका दायर की है। पूर्व में हुई सुनवाई में नगर निगम ने स्वयं के द्वारा की गई कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इस पर न्यायालय ने नगर निगम को 15 दिन के भीतर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।