पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • भगवान परशुराम को लेकर टिप्पणी, एसपी से शिकायत

भगवान परशुराम को लेकर टिप्पणी, एसपी से शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | सोशल मीडिया वाट्सएप और फेसबुक पर भगवान परशुराम के बारे में अभद्र टिप्पणी किए जाने की शिकायत एसपी ऑफिस में की गई है। मंगलवार दोपहर में एसपी ऑफिस में शिकायत करने वीर परशुराम सेना के सदस्य पहुंचे थे। एसपी ऑफिस में शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को परशुराम जयंती के चलते इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। शिकायत करने वाले लोगों का कहना था कि टिप्पणी करने वाला खुद को नीमच सांसद का प्रतिनिधि बताता है। वीर परशुराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को स्थानीय लोग एसपी ऑफिस पहुंचे थे। इनका कहना है कि नीमच में रहने वाले मोहन पटेल ने वाट्स एप ग्रुप पर भगवान परशुराम को मवाली, गुंडा आैर खूनी बताया है। श्री शर्मा का कहना है कि उन्होंने मोहन पटेल से बात की तो उसने खुद को सांसद प्रतिनिधि बताया था। परशुराम सेना ने मोहन पटेल पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...