पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • खिड़की तोड़कर घुसे चोर, जेवरात चोरी कर ले गए

खिड़की तोड़कर घुसे चोर, जेवरात चोरी कर ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी रोड इलाके की ओफो की बगिया में चोरों ने बिजली कर्मचारी के सूने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर तथा 22 हजार रुपए सहित लगभग 1.5 लाख रुपए का सामान पार कर दिया। घटना सोमवार की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुरानी छावनी में रहने वाले जगदीश कुमार मुरार बिजली घर में पदस्थ हैं। ओफो की बगिया में वह किराए के मकान में रहते हैं। सोमवार को वह घर पर ताला डालकर ड्यूटी चले गए थे। लौटकर आए ताे उनके कमरे की खिड़की टूटी हुई थी। चोर इसमें से ही कमरे में घुसे और लगभग 1.5 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। इनके घर के नजदीक ही रहने वाले पीएचई कर्मचारी महेन्द्र सिंह राणा के घर के ताले चटका कर 2 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी के जेवर और 10 हजार रुपए चाेर पार कर ले गए।

थाटीपुर में चेकिंग के दौरान पकड़ा, कट्टा लेकर घूम रहा था : थाटीपुर चौराहे पर मंगलवार की दोपहर चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदीप वाल्मीकि को कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। संदीप नूराबाद का रहने वाला है और थाटीपुर में अपनी बुआ के घर आया था। संदीप की बुआ का बेटा इस दौरान भाग निकला।

खबरें और भी हैं...