ग्वालियर को चाहिए थे 1000 करोड़ रु. आरबीआई ने दिए केवल 274 करोड़
नगदी की कमी से जूझ रहे बैंकों की मांग पर जिला प्रशासन ने पिछले दिनों रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर ग्वालियर के लिए 1 हजार रुपए करोड़ की डिमांड की थी। लेकिन आरबीआई ने बुधवार को सिर्फ 304 करोड़ रुपए भेजे हैं। इसमें ग्वालियर के लिए 274 करोड़ एवं दतिया के 30 करोड़ रुपए शामिल हैं। जानकारों के अनुसार ग्वालियर में 32 बैंकों की 130 ब्रांचेज और उनके 250 एटीएम के लिए हर रोज 200 करोड़ रुपए नगदी चाहिए। इसे देखते हुए आरबीआई द्वारा भेजी गई नगदी बमुश्किल दो से तीन दिन तक ही लोगों को राहत दे पाएगी। शेष|पेज 13 पर
2000 के नोट नहीं भेजे, 500 के सबसे अधिक
आरबीआई द्वारा भेजे गए नोटों में दो हजार का नोट नहीं भेजा है। सबसे अधिक संख्या 500, 200 और 100 रुपए के नोटों की है। इसे देखते हुए आने वाले समय में भी करेंसी की कमी बरकरार रहने की आशंका है।
दोपहर 3 बजे आई नगदी, आज से बंटेगी
आरबीआई भोपाल से कड़ी सुरक्षा में 304 करोड़ रुपए की नगदी बुधवार को दोपहर 3 बजे ग्वालियर पहुंची। अब शहर के बैंकों और एटीएम में कैश भरने वाली एजेंसियों को गुरुवार को यह नगदी दी जाएगी।