196 लाख से मुगलपुरा में होंगे विकास कार्य, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण
196 लाख से मुगलपुरा में होंगे विकास कार्य, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण
ग्वालियर| जिस क्षेत्र के लोग जागरूक हो जाते हैं, वहां विकास स्वत: ही होने लगता है। लोग जागरूक होकर अपने गांव को स्वस्थ, शिक्षित, कुपोषण व नशा मुक्त बनाएं। गांव के विकास के लिए सरकार भी आपके साथ है। यह बात केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही। वह ग्राम स्वराज अभियान एवं भारत स्वच्छता पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम के तहत मुगलपुरा पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने लगभग 196 लाख लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक भारत सिंह भी उपस्थित थे।
वहीं मुरार के बंशीपुरा क्षेत्र में 4 करोड़ की लागत से प्रस्तावित सड़क और नाला निर्माण के भूमिपूजन पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुरार कैंटोनमेंट क्षेत्र को जल्द ही सिविल एरिया में शामिल किया जाएगा। इसके लिए देश की रक्षा मंत्री केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से चर्चा के बाद कार्रवाई कराई जा रही है।