जेडी और सिविल सर्जन को किया सूचना आयुक्त ने तलब
जेडी और सिविल सर्जन को किया सूचना आयुक्त ने तलब
ग्वालियर| सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारियां नहीं देने पर स्वास्थ्य विभाग के ज्वॉइंट डायरेक्टर और सिविल सर्जन को सूचना आयुक्त ने तलब किया है। दोनों अधिकारियों को 20 अप्रैल को मांगी गई जानकारियों के दस्तावेज के साथ अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। साथ ही सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट भानु प्रताप चौरसिया को भी बुलाया गया है। इस संबंध में भानु प्रताप चौरसिया का कहना है कि मैंने 14 मार्च 2016 को सिविल सर्जन से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। लेकिन मुझे आज तक कोई जानकारी नहीं दी गई थी।