अड़ूपुरा में 50 करोड़ का नया पावर ट्रांसफॉर्मर रखने में लगेगा एक माह
अड़ूपुरा में 50 करोड़ का नया पावर ट्रांसफॉर्मर रखने में लगेगा एक माह
ग्वालियर| ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अड़ूपुरा स्थित पॉवर ग्रिड में मंगलवार को लगी आग से 132 केवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक हो चुका है। इस पावर ट्रांसफॉर्मर का लोड 765/200 पावर ग्रिड में लगे अन्य 3 पॉवर ट्रांसफॉर्मर में डायवर्ट किया गया है। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के अफसरों का दावा है कि एक दिन पहले आग से जो ट्रांसफॉर्मर जला है, उसका लोड अन्य पावर ट्रांसफॉर्मर में डायवर्ट कर दिया गया है। इससे बिजली सप्लाई निर्बाध रूप से जारी है। साथ ही पावर ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के कारणों की जांच ग्रिड कॉर्पोरेशन की ओर से शुरू कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, जांच में यदि ग्रिड कॉर्पोरेशन के अफसर व कर्मचारियों की गलती के कारण आग लगने की बात सामने आई तो कार्रवाई होना तय है।
उधर, पावर ग्रिड के असिस्टेंट जीएम अरविंद खरे का कहना है कि 50 करोड़ रुपए की लागत का जो ट्रांसफॉर्मर जल गया है, उसकी जगह नया ट्रांसफॉर्मर रखने में एक माह से अधिक का समय लगेगा। मंगलवार को पावर ग्रिड में लगी भीषण आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड अमले को 4 घंटे लगे थे। इस दौरान फायर ब्रिगेड ने 18 गाड़ी पानी फेंककर आग बुझाई थी।