पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • शादी में जा रहे बाइक सवार 3 किशोरों को भारी वाहन ने टक्कर मारी, 2 की मौत

शादी में जा रहे बाइक सवार 3 किशोरों को भारी वाहन ने टक्कर मारी, 2 की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उटीला के सौंसा गांव के 3 किशोरों को भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि एक घायल है। वे शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन काे सौंपने के साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

उटीला थाने की पुलिस के अनुसार, सौंसा गांव में रहने वाले लक्ष्मी यादव का पुत्र रोहित (14) बाइक से अपने दो दोस्तों अजय (15) पुत्र करतार सिंह यादव तथा भूरा उर्फ कृष्णा (14) पुत्र राजेंद्र यादव के साथ गांव के नजदीक ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। मंंगलवार की रात लगभग 8.30 बजे ग्रामीणों को यह तीनों गंभीर रूप से घायल हालत में गांव के बाहर ही सड़क पर मिले। इन्हें ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पर रोहित और अजय को मृत घोषित कर दिया गया जबकि भूरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। रोहित कक्षा 9 तथा अजय कक्षा 10 का छात्र था। भूरा भी कक्षा 9 का छात्र है।

बाइक को चलते में टक्कर मारी या खड़े में, जांच कर रही है पुलिस: पुलिस को छात्रों की बाइक सड़क किनारे पड़ी मिली है। इससे आशंका है कि भारी वाहन ने उस समय टक्कर मारी होगी, जब यह लोग सड़क किनारे बाइक रोककर खड़े थे। वहीं पुलिस वाहन चलते में हुए हादसे के बिंदु पर भी जांच कर रही है। इसके अलावा मुरार और बड़ा गांव से आने वाले भारी वाहनों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सिमरिया में सिलेंडर फटने से घायल हुए 2 की मौत

घाटीगांव के सिमरिया गांव में सिलेंडर फटने से घायल हुए दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 15 लोग घायल हुए थे। सिमरिया गांव में एक सप्ताह पहले विनोद जाटव के घर में लगुन समारोह के दौरान सिलेंडर फट गया था। इसमें 15 लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए दिल्ली रैफर किया गया था। यहां पर इलाज के दौरान बालक कान्हा की दो दिन पहले और युवक संतोष की मंगलवार को मौत हो गई थी। बुधवार को हादसे में घायल माेनू (22) तथा छोटे लाल (55) की दिल्ली में मौत हो गई।

खलिहान और झोपड़े में आग लगी, भैंस की मौत : तिघरा थाना क्षेत्र के कुलैथ गांव में रामस्वरूप यादव के खलिहान और झोपड़े में आग लग गई। घटना बुधवार शाम 4 बजे की है। इसमें एक भैंस की मौत हो गई तथा 4 भैसें झुलस गईं। इसके अलावा झोपड़े में रखा अन्य सामान भी जल गया। श्री यादव की बेटी की शादी 20 अप्रैल को है। घर में इसकी तैयारियां चल रही थीं।

खबरें और भी हैं...