पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कलेक्टर के आदेश के बाद भी इमरजेंसी में नहीं बैठ रहे डॉक्टर

कलेक्टर के आदेश के बाद भी इमरजेंसी में नहीं बैठ रहे डॉक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| सरकारी अस्पतालों में अवकाश के दिन इमरजेंसी में भी डॉक्टर नहीं बैठ रहे हैं। यह स्थिति तब है, जब दो दिन पहले ही कलेक्टर राहुल जैन ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि इमरजेंसी सेवा में 24 घंटे डॉक्टरों की राउंड द क्लॉक बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। अक्षय तृतीया का अवकाश होने के कारण बुधवार को सुबह करीब 9:30 बजे तक बिरला नगर प्रसूतिगृह में कोई डॉक्टर नहीं था। प्रसूतिगृह में भर्ती होने वाली गर्भवती महिलाएं नर्सों और एएनएम के भरोसे थीं।

उधर जेएएच में बुधवार को सरकारी अवकाश होने के कारण 2 घंटे की ओपीडी लगाई गई। ओपीडी में डॉक्टर तो सभी बैठे, लेकिन मरीजों की जांचें नहीं हुईं। ओपीडी में दिखाने वाले मरीज ही नहीं, वार्डों में भर्ती मरीजों तक के अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...