पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बैंक में घुसे युवक कट्‌टे अड़ाते हुए बोले कोई नहीं हिलेगा, स्टाफ ने खदेड़ा

बैंक में घुसे युवक कट्‌टे अड़ाते हुए बोले- कोई नहीं हिलेगा, स्टाफ ने खदेड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानी छावनी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा। मंगलवार दोपहर पौने 4 बजे। हथियारबंद तीन युवक बैंक में दाखिल हुए। दो असिस्टेंट मैनेजर और कैशियर पर कट्‌टे अड़ाते हुए बोले- कोई भी अपनी जगह से नहीं हिलेगा। असिस्टेंट मैनेजर और कैशियर ने हिम्मत जुटाई और बदमाशों से भिड़ गए। महिला असिस्टेंट मैनेजर ने टेबल के नीचे लगा अलार्म बजा दिया। बदमाश घबराकर पलटे। बाहर भागते समय एक बदमाश का कट्‌टा और थैला बैंक में छूट गया। कर्मचारियों के साहस के कारण बैंक में रखे 7 लाख रुपए बच गए। बदमाशों का हुलिया और पूरा घटनाक्रम बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बदमाशों की तलाश जारी है। पढ़ें |पेज-2

देखिए, बदमाशों ने बैंक में अफसरों पर ताने देशी कट्‌टे

असिस्टेंट मैनेजर अंजलि और संदीप कुमार पर कट्‌टा तानते हुए दो नकाबपोश बदमाश।

3 रीयल हीरो: जान की परवाह किए बिना बदमाशों से भिड़ गए

फायर करने पर पकड़ छूटी

तो भाग गए तीनों बदमाश

बैंक में एक युवक आया। वह वाउचर भरने लगा। कुछ सेकंड बाद दो युवक और आए। इन तीनों ने हम पर कट्टे तान दिए। एक युवक कट्टा लेकर कैशियर के रूम की ओर जाने लगा। मैंने उसे पीछे से पकड़ लिया। कैशियर जसपाल सिंह भी उससे भिड़ गए। इसी दौरान वे फायर कर भाग निकले। -संदीप कुमार, असिस्टेंट मैनेजर

गोली चली तो घबरा गई थी फिर भी अलार्म बजा दिया

एक बदमाश ने मुझ पर भी गन तान दी थी। मुझे लगा कि आज यह लोग हमें मार ही डालेंगे। संदीप एक बदमाश से भिड़ गए और कट्टा छीन लिया। दूसरे बदमाश ने गोली चला दी। इस बीच मैंने टेबल के नीचे लगे अलार्म के स्विच को दबा दिया। अलार्म बजते ही बदमाश घबराकर भाग गए। -अंजलि देहल, असिस्टेंट मैनेजर

आर्मी से रिटायर हूं, संदीप को संघर्ष करते देखा तो मैं भी साथ हो गया

मैं 1996 में आर्मी से हवलदार के पद से रिटायर हुआ हूं। इसके बाद बैंक ज्वाॅइन की। बदमाशों को देखकर मैं कैश रूम से बाहर निकला। मैंने संदीप की मदद से एक बदमाश को पटक लिया। शुक्र है इस बदमाश के पास जाे कट्टा था उसमें गोली नहीं थी, अन्यथा कुछ भी हो सकता था।

-जसपाल सिंह, कैशियर

खबरें और भी हैं...