पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 70 कर्मचारी और अधिकारियों की भूमिका सुबूत की तलाश, उपद्रव में एक गिरफ्तार

70 कर्मचारी और अधिकारियों की भूमिका सुबूत की तलाश, उपद्रव में एक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में 2 अप्रैल को उपद्रव भड़काने वालों तक पुलिस पहुंचने लगी है। सीसीटीवी फुटेज और लोगों से मिली जानकारी के आधार पर बिजली, पीएचई, बैंक, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग के 70 अधिकारी कर्मचारियों को चिन्हित किया गया है। इनमें किसने उपद्रव में भाग लिया था और किसने भड़काने का काम किया था, इसके सुबूत पुलिस जुटा रही है। एस-3 (सम्यक समाज संघ) की 100 से अधिक भड़काऊ फेसबुक पोस्ट की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बुधवार को 6 लोगों को हिरासत में लिया है, इनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं थाटीपुर में हुए उपद्रव में शामिल एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसकी पहचान हुई थी। यह युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक पर सवार था और डंडों से तोड़फोड़ कर रहा था। युवक का कुछ समय पहले ही सांख्यिकी अधिकारी के पद पर सिलेक्शन हुआ है उसने अभी ज्वाइन नहीं किया है। युवक के पिता पीएचई में इंजीनियर हैं। पुलिस के सामने पहुंचते ही युवक को घबराहट होने लगी, उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीआई थाटीपुर रविंद्र गुर्जर के अनुसार विवेक नगर में रहने वाला संदीप पुत्र जगदीश दोहरे की पहचान उपद्रव के दौरान तोड़फोड़ करने वाले के रूप में हुई थी। मंगलवार की शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया।

उधर, एस-3 संगठन की ओर से पोस्ट करने वाले व इनके समर्थन में कमेंट करने वालों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस को इन पोस्ट को करने वालों के बारे में जानकारी मिली है कि इन लोगों ने लगातार सभाएं कराकर लोगों को यह कहकर भड़काया कि आरक्षण खत्म कर दिया गया है, अब अपने हक के लिए खुद लड़ना पड़ेगा। 2 अप्रेल को भारत बंद के दौरान हुए उपद्रव की जड़ तक पहुंचने में जुटी पुलिस को एस 3 के बारे में कई सुराग मिले थे। यह सुराग उन्हीं लोगों के बीच से मिले जिन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा उपद्रव हुआ। अब पुलिस इस संगठन की एक एक गतिविधि पर निगाह रखे हुए है। सूचना यह भी मिली है कि पुलिस को इस संगठन के बारे में इनपुट मिलने के बाद इससे जुड़े कुछ लोग उपद्रव के बाद अंडर ग्राउंड हो गए हैं। वे सोशल मीडिया पर भी फिलहाल नदारद हैं।

उधर, व्हाट्सएप ग्रुप में विवादित पोस्ट करने वाले जीतू कुशवाह एवं भारत बंद के दौरान शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपी कपिल जाटव की जमानत की अर्जी खारिज कर दी गई।

संदीप दोहरे

अध्यक्ष की भड़काऊ वीडियो और पोस्ट

पुलिस को पड़ताल में एस-३ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह बौद्ध की भड़काऊ वीडियो और पोस्ट मिली है। जिसमें भारत को बौद्धमय बनाने की बात कही गई है। कुछ पर्चे पुलिस को मिले हैं। इसी तरह के और सबूत पुलिस जुटा रही है।

जल्द ही नतीजे पर पहुंचेंगे

एक संगठन के बारे में मिली सूचनाओं की पड़ताल की जा रही है। पड़ताल जारी है जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। -डॉ. आशीष, एसपी

खबरें और भी हैं...